5,999 रुपये में लॉन्च हुआ दो रियर कैमरे और फुलस्क्रीन डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

आईवूमी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ के नई जेनरेशन के डिवाइस आई1 और आई1एस लॉन्च कर दिए। चीनी स्मार्टफोन कंपनी के नए आईवूमि आई1 और आई1एस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 जनवरी 2018 18:15 IST
ख़ास बातें
  • आईवूमी आई1 की कीमत 5,999 रुपये है
  • आईवूमि आई1एस की कीमत 7,499 रुपये है
  • इन फोन में दो रियर कैमरे और इनफिनिटी एज डिस्प्ले है
आईवूमी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ के नई जेनरेशन के डिवाइस आई1 और आई1एस लॉन्च कर दिए। चीनी स्मार्टफोन कंपनी के नए आईवूमी आई1 और आई1एस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि ये दोनों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 10 जनवरी, बुधवार को फ्लैश सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इस फ्लैश सेल का आयोजन बुधवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

आईवूमी आई1 और आई1एस की कीमत व लॉन्च ऑफर
iVoomi i1 की कीमत 5,999 रुपये और iVoomi i1s की कीमत 7,499 रुपये है। आईवूमी ने आइडिया के साथ साझेदारी की है और आइडिया सेल्युलर इन स्मार्टफोन की खरीद पर 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है।

आईवूमी आई1 और आई1एस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रैम व स्टोरेज को छोड़कर दोनों में कोई और फर्क नहीं है। आई1 को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज जबकि आई1एस को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। बाकी सभी स्पेसिफिकेशन दोनों हैंडसेट में एक जैसे हैं।
Advertisement
 

आईवूमी आई1 और आई1एस में 5.45 इंच  (640x1280 पिक्सल) एचडी इनफिनिटी एज डिस्प्ले है जिसकाआस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यानी आपको फोन में पतले किनारे वाले बड़े डिस्प्ले का मज़ा मिलेगा। इन दोनों में 13 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके 6737 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए 720 एमपी1 दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। आईवूमी के इन दोनों फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। दोनों स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करते हैं।

कैमरे की बात करें तो आईवूमी आई1 और आई1एस में  फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। आईवूमी के ये दोनों डिवाइस ज़ेड ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर में मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, जीपीआरएस, वाई-फाई 801.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इन फोन में जी-सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। डाइमेंशन 70.8x151x9.35 और वज़न 165 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.