itel ने भारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया Vision 2 स्मार्टफोन, होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

itel Vision 2 की भारत में कीमत 7,499 रुपये (MOP) है, जिसमें फोन का एक मात्र 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2021 16:26 IST
ख़ास बातें
  • itel Vision 2 को भारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया
  • फोन में होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 2GB रैम के साथ आता है नया फोन

itel Vision 2 की कीमत 7,499 रुपये है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले मिलता है

itel ने Vision 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है और कंपनी अनुसार, यह अपने सेगमेंट में होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला फोन है। बता दें कि Vision 2 को भारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन 4000mAh क्षमता की बैटरी से लैस आता है। इसमें 13MP ट्रिपल रियर कैमरा, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ Android 10 (Go Edition) शामिल है। Vision 2 को दो ग्रेडिएंट टोन में पेश किया गया है, जिनमें ग्रेडेशन ग्रीन और डीप ब्लू कलर ऑप्शन शामिल हैं।
 

itel Vision 2 price in India

itel Vision 2 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है, जिसमें फोन का एक मात्र 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को ग्रेडेशन ग्रीन और डीप ब्लू कलर वाले दो अलग ग्रेडिएंट टोन विकल्पों में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन के साथ एक VIP ऑफर मिलेगा, जिसके तहत खरीद के 100 दिनों के अंदर ग्राहक डेमेज स्क्रीन को एक बार मुफ्त में बदलवा सकते हैं।
 

itel Vision 2 specifications

डुअल सिम (नैनो) आईटेल विज़न 2 Android 10 (Go Edition) पर चलता है और इसमें 6.6 इंच HD+ (1600 x720 पिक्सल) आईपीएस डॉट-इन (कंपनी की ओर से होल-पंच कटआउट का नाम) डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पीक ब्राइटनेस 450 nits है। फोन 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें 1.6GHz क्लॉक स्पीड से लैस ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। हालांकि कंपनी ने चिपसेट की सटीक जानकारी साझा नहीं की है। चिपसेट को 2GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

itel Vision 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसिंग सेंसर शामिल हैं। फोन में LED फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर से लैस 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरा को डिस्प्ले में शामिल होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।

itel Vision 2 में 32GB स्टोरेज मिलती है और इसे बढ़ाने के लिए कंपनी ने एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया है। स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 4000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। चार्जिंग सपोर्ट की क्षमता के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। कंपनी का दावा है कि फोन फुल चार्ज में 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 35 घंटों का म्यूज़िक प्लेबैक, 25 घंटों की कॉलिंग और 300 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। फोन में अनलॉकिंग के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। फोन की मोटाई 8.3mm है। इसमें डुअल एक्टिव 4G VoLTE और VoWIFI सपोर्ट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.