50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ itel P55+ लॉन्च, जानें सबकुछ

itel P55+ में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • itel P55+ में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • itel P55+ के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • itel P55+ में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

itel P55+ में 50MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: itel

itel ने अफ्रीका में itel P55+ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बीते महीने itel P55+ स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल के डाटाबेस में नजर आया था। इस स्मार्टफोन में 90Hz की डिस्प्ले, एक Unisoc प्रोसेसर, 256GB तक इंटरनल स्टोरेज और 45W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। यहां हम आपको itel P55+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel P55+ की कीमत


Itel P55+ को अफ्रीका में $140 (लगभग 11,654 रुपये) की कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी ब्लू, रॉयल ग्रीन और मेट्योर पर्पल जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा।


itel P55+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


itel P55+ में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Itel के कस्टम UI पर काम करता है। इस फोन में 4GB/8GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। itel के अनुसार, सिर्फ 30 मिनट में फोन की बैटरी 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है, वहीं 75 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P55+ के रियर में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा का प्राइमरी कैमरा, AI लेंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.4mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक दिया गया है। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 पर काम करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: itel P55, itel Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.