itel A95 5G vs Samsung Galaxy F06 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

itel ने भारतीय बाजार में अपना किफायती 5जी फोन itel A95 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Samsung Galaxy F06 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 11:31 IST
ख़ास बातें
  • itel A95 5G में पंच होल 6.67 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।
  • itel A95 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

itel A95 5G और Samsung Galaxy F06 5G में 128GB है।

Photo Credit: itel/Samsung

itel ने भारतीय बाजार में अपना किफायती 5जी फोन itel A95 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Samsung Galaxy F06 5G से हो रही है। itel A95 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको itel A95 5G और Samsung Galaxy F06 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत और स्टोरेज
Advertisement
itel A95 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,599 रुपये है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy F06 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। 

डिस्प्ले
itel A95 5G में पंच होल 6.67 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशनऔर 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। 
Advertisement

प्रोसेसर
itel A95 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज 
itel A95 5G में 4GB RAM और 6GB RAM के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जबकि Samsung Galaxy F06 5G में 4GB RAM/6GB RAM और 64GB/128GB तक स्टोरेज दी गई है। रैम को स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
itel A95 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy F06 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
itel A95 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर एचडीआर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy F06 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.