itel के स्मार्टफोन Rs 299 में खरीदें, कंपनी ने बजाज फिनसर्व के साथ की पार्टनरशिप

‘No Cost EMI’ ऑफर के तहत itel A48, Vision 1 Pro और Vision 1(3GB रैम वेरिएंट) को 299 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ क्रमश: 1,220 रुपये, 1,380 रुपये और 1,400 रुपये की डाउनपेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2021 16:33 IST
ख़ास बातें
  • itel ने Bajaj Finserv के साथ साझेदारी की है
  • itel Vision 1, A48 समेत कुल चार फोन को मात्र 299 रुपये में खरीदने का मौका
  • नो कॉस्ट ईएमआई और डाउनपेमेंट दोनों स्कीम उपलब्ध

itel Vision 1 की भारत में कीमत लगभग 6,999 रुपये है

itel के चुनिंदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब मात्र 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। itel ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कंपनी की बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के साथ साझेदारी घोषित की है। इस साझेदारी के साथ itel A48, A25 Pro, Vision 1 और Vision 1 Pro को  ज़ीरो डाउनपेमेंट और नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि ये सभी स्मार्टफोन 299 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ चार आसान किश्तों में खरीदे जा सकते हैं।

itel ने Bajaj Finserv के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहकों को itel A48, itel A25 Pro, itel Vision 1 और itel Vision 1 Pro स्मार्टफोन्स आसान किश्तों में बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के जरिए इस स्कीम की सभी जानकारियां साझा करते हुए बताया कि नई स्कीम देश के 26 राज्यों के 1200 से अधिक शहरों में मौजूद बजाज डीलर्स के पास उपलब्ध है। नई ‘Double zero' स्कीम के तहत A25 Pro, A48, Vision 1 के 3GB रैम वेरिएंट और Vision 1 Pro को 299 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ घर ले जाया जा सकता है। स्मार्टफोन का पैसा ग्राहक क्रमश: 1,275 रुपये, 1,525 रुपये, 1,750 रुपये और 1,725 रुपये प्रति माह की किश्तों के साथ चुका सकता है। 
 
इसके अलावा ‘No Cost EMI' ऑफर के तहत itel A48, Vision 1 Pro और Vision 1(3GB रैम वेरिएंट) को 299 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ क्रमश: 1,220 रुपये, 1,380 रुपये और 1,400 रुपये की डाउनपेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है। 

इतना ही नहीं, itel का कहना है कि इस स्कीम के साथ मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को Bajaj EMI नेटवर्क और Mobikwik वॉलेट के जरिए कैशबैक ऑफर्स, आकर्षक डिस्काउंट और कूपन आदि डील्स भी मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.