64MP कैमरा, 12GB RAM के साथ iQOO Z7 Pro 5G देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 08:33 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
  • iQOO Z7 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7200 SoC फीचर होगा।
  • iQOO Z7 Pro 5G में 4,600mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z7 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने इस साल की शुरुआत में iQOO Z7 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर पेश किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक नए Z7 Pro 5G मॉडल पर भी काम कर रही है। ट्विटर पर ट्विपस्टर द्वारा फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं, हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यहां हम आपको iQOO Z7 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर या एक्स पर वीवो स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी साझा की है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि iQOO Z7 Pro 5G मई में चीन में लॉन्च हुए Vivo S17e का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। समान स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए यह सच लग रहा है। Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में कथित तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC फीचर होगा। इससे पहले यह फोन AnTuTu बेंचमार्किंग लिस्टिंग में नजर आया था, जहां इसका 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट सामने आया था। इस फोन को पावर देने के लिए 4,600mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 66W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट कर सकती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6, एंड्रॉइड 13 और सेफ्टी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट दिया गया है। यह साफ नहीं है कि iQOO इस फोन को कब जारी करने का प्लान बना रहा है, लेकिन अफवाह है कि यह भारत में 30 हजार रुपये के बजट में एंट्री कर सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.