iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ

iQOO भारत में अपने अगले लाइट सीरीज स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite को जल्द ही लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 17:16 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलेगा।
  • iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।
  • iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी मिलेगी।

iQOO Z10 Lite में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारत में अपने अगले लाइट सीरीज स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने टीजर के जरिए आगामी स्मार्टफोन की जानकारी देना शुरू कर दी है। आगामी फोन बीते साल आए Z10 Lite का अपग्रेडेड वर्जन होगा।  iQOO भारत के लिए iQOO Z11 पर भी काम कर रही है, जिसमें OLED डिस्प्ले,मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 चिपसेट और 8000mAh से ज्यादा की बैटरी होगी। यहां हम आपको iQOO Z11 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टीजर में डिजाइन आया सामने

Advertisement

टीजर में फोन का काफी अलग डिजाइन नजर आ रहा है, जिसमें एक छोटा कैमरा बार, एलईडी फ्लैश और फ्लैश के नीचे एक नोटिफिकेशन एलईडी है। टीजर में कम्स विद एआई लिखा है, लेकिन कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

iQOO Z11 Lite कब होगा लॉन्च

iQOO Z11 Lite इस महीने के आखिर में भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। iQOO Z11 Lite बिक्री के लिए लॉन्च के बाद iQOO की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

iQOO Z11 Lite Features & Specifications (Expected)

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलेगा। आगामी फोन में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इसके अलावा आगामी फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस होगा, जबकि पिछले मॉडल में IP64 रेटिंग थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.