दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका

Amazon पर दिवाली के मौके पर चल रही Amazon Great Indian Festival Reloaded सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने पर बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2026 08:00 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
  • iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

Amazon पर दिवाली के मौके पर चल रही Amazon Great Indian Festival Reloaded सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने पर बचत हो सकती है। iQOO ने इस साल जुलाई में अपना किफायती स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था जो कि अब काफी सस्ता मिल रहा है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 6500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। आइए Z11 Lite पर मिल रही डील, ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11 Lite Price & Offers

iQOO Z11 Lite का 4GB+128GB वेरिएंट ₹19,497 में उपलब्ध हो रहा है, जिसे इस साल जुलाई में ₹19,499 में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर सेल के दौरान कूपन ऑफर से ₹2500 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹16,997 हो जाएगी। इसके अलावा अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जाता है तो ₹584 तक कैशबैक भी मिल सकता है।

Advertisement

iQOO Z11 Lite Features & Specifications

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Z11 Lite के कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Z11 Lite की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 209 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक  और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  2. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  5. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  6. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  8. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.