iQOO Z10 Turbo, Turbo Pro फोन 50MP कैमरा, 7620mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

iQOO ने आज चीनी बाजार में iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 12:47 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

iQOO Z10 Turbo Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO China

iQOO ने आज चीनी बाजार में iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन में 6.78 इंच की 1.5K 144FPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है। iQOO Z10 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen4 प्रोसेसर और Z10 Turbo में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट है। यहां हम आपको iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro Price


iQOO Z10 Turbo के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1799 yuan (लगभग 21,025 रुपये), iQOO Z10 Turbo के 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1999 yuan (लगभग 23,365 रुपये), iQOO Z10 Turbo के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग 25,700 रुपये) और iQOO Z10 Turbo के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 28,035 रुपये) है।

iQOO Z10 Turbo Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1999 yuan (लगभग 23,365 रुपये), iQOO Z10 Turbo Pro के 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग 25,700 रुपये), iQOO Z10 Turbo Pro के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 28,035 रुपये) और iQOO Z10 Turbo Pro के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2599 yuan (लगभग 30,370 रुपये) है। ये दोनों स्मार्टफोन ऑरेंज, डेजर्ट ग्रे, व्हाइट और ब्लैक कलर में आते हैं। ये दोनों फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध हैं।


iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro Specifications


iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 4320Hz PWM डिमिंग है। Z10 Turbo में 3.25GHz ऑक्टा कोर Dimensity 8400 4nm चिपसेट के साथ Mali-G720 GPU दिया गया है। वहीं Z10 Turbo Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 4 4nm प्रोसेसर के साथ Adreno 825 GPU शामिल है। इन दोनों फोन में 12GB / 16GB LPDDR5x रैम के साथ 256GB / 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 15 पर काम करते हैं। इन दोनों फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, (Turbo) वाई-फाई 6, (Turbo Pro) वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 और एनएफसी शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Turbo में f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है, जबकि Turbo Pro में f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इन दोनों फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और Turbo का वजन 212 ग्राम और Turbo Pro का वजन 206 ग्राम है। इन दोनों फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। बैटरी बैकअप के लिए Turbo में 7620mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जबकि Turbo Pro में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8400

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  3. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  4. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  6. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  9. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  10. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.