5000mAh बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ iQOO U5e लॉन्च, कीमत है और भी आकर्षक

iQOO U5e के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 यानी कि करीब भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 16,000 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जून 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • iQoo U5e में 6.51 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।
  • iQoo U5e में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQoo U5e फोन Android 12 पर बेस्ड OriginOS Ocean पर काम करता है।

iQOO U5e में 6.51 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीन में iQOO U5e स्मार्टफोन को शांतिपूर्वक तरीके से लॉन्च कर दिया है। यह किफायती स्मार्टफोन Vivo China के ऑफिशियल स्टोर पर दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ नजर आया है। इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है जो कि वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ है। यह नया स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है। MediaTek  Dimensity 700 SoC प्रोसेसर के साथ आने वाला इस स्मार्टफोन में काफी शानदार फीचर्स हैं। आइए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

iQOO U5e की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो iQOO U5e के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 यानी कि करीब भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 16,000 रुपये है। वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 करीब भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 18,000 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Vivo China के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह iQOO फोन Dark Black और Silver White कलर में उपलब्ध है।
 

iQoo U5e के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iQoo U5e में 6.51 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है जो कि HD+ 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek  Dimensity 700 SoC और Mali G57 GPU को सपोर्ट करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB LPDDR4 RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है जो कि 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाई जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड OriginOS Ocean पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W  फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इस स्मार्टफोन में सेफ्टी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉगनाइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO U5e, iQOO U5e Specifications, iQOO U5e Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.