50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ iQoo U5 फोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

JD.com लिस्टिंग के अनुसार, iQoo U5 फोन 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। फिलहाल, iQoo ने फोन की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • iQoo U5 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • आइकू यू5 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • फोन की प्री-बुकिंग 24 दिसंबर से होगी शुरू
iQoo U5 स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह Vivo सब-ब्रांड की U सीरीज़ का हिस्सा है। 5जी इनेबल स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। फोन में फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन iQoo U3 फोन का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल दिसंबर में ही लॉन्च किया गया था। बता दें, कंपनी ने इससे कुछ घंटो पहले ही iQoo Neo 5S और iQoo Neo 5 SE स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया था।
 

iQoo U5 price, availability

JD.com लिस्टिंग के अनुसार, iQoo U5 फोन 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। फिलहाल, iQoo ने फोन की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन फोन की प्री-बुकिंग JD.com और Vivo ऑनलाइन स्टोर्स पर चीन में 24 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं- डार्क ब्लैक, मैजिक ब्लू और सिल्वर व्हाइट।  
 

iQoo U5 specifications

आइकू यू5 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित iQOO UI 1.0 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz  रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए इसमें यूएसबी टाइप पोर्ट दिया गया है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo U5, iQoo U5 Specifications, iQoo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.