iQoo Neo 7 Pro 5G स्‍मार्टफोन 12GB तक रैम, 50MP कैमरा, 120W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

iQoo Neo 7 Pro 5G : इसे डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर्स में बेचा जाएगा। 15 जुलाई से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, एमेजॉन और रिटेल आउटलेट्स पर इस फोन को खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 13:59 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.78 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले है
  • यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है
  • आईकू के इस फोन को दो कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा

जो कस्‍टमर 18 जुलाई तक इस फोन को खरीदेंगे, उन्‍हें 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी।

iQoo Neo 7 Pro 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह फोन 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। iQoo Neo 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। आईकू के इस फोन को दो कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा।
 

iQoo Neo 7 Pro 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

iQoo Neo 7 Pro 5G की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये है। 12GB+256GB वेरिएंट के दाम 37,999 रुपये हैं। इसे डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर्स में बेचा जाएगा। 15 जुलाई से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, एमेजॉन और रिटेल आउटलेट्स पर इस फोन को खरीदा जा सकेगा। 

जो कस्‍टमर 18 जुलाई तक इस फोन को खरीदेंगे, उन्‍हें 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी। एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी 2 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। फोन की प्री-बुकिंग करने वाले कस्‍टमर्स को एक साल का एक्‍स्‍ट्रा वॉरंटी कवरेज भी दिया जाएगा। 
 

iQoo Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Neo 7 Pro 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड कंपनी की फनटच OS 13 लेयर पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 12GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

iQoo Neo 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। 

iQoo Neo 7 Pro में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। यह 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, जीएनएसएस, NavIC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। आईआर ब्लास्टर मिलता है, जो फोन को रिमोट में बदल देता है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 199.5 ग्राम है। कंपनी फियरलेस फ्लेम वेरिएंट लाई है, जो 194.5 ग्राम का है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, 120W fast charging
  • Smooth display
  • Good primary camera performance
  • Bad
  • Very basic IP rating
  • Competition offers more premium displays
  • Bloated software experience
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.