2000 रुपये सस्ता खरीदें iQOO का ये धांसू स्मार्टफोन, देखें पूरी डील

iQOO Neo 10R खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 10:07 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Neo 10R के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • iQOO Neo 10R में 6,400mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Neo 10R में 6,400mAh की बड़ी बैटरी है।

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10R खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Neo 10R 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देंगे तो डील और भी ज्यादा शानदार हो जाएगी। यहां हम आपको iQOO Neo 10R पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Neo 10R Price & Offers


अमेजन पर iQOO Neo 10R का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक या एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,998 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 25,648 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


iQOO Neo 10R Specifications


iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट शामिल है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Neo 10R के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें 6,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 75.88 मिमी, चौड़ाई 163.72 मिमी, मोटाई 7.98 मिमी और वजन 196 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Processor offers good performance
  • Vibrant 120Hz display with skinny borders
  • Excellent battery life
  • Fast wired charging
  • Bad
  • Heats up when stressed
  • Plasticy build quality
  • Lacks NFC
  • Overall still camera quality isn't great
  • Low light video isn't up to expectations
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.