iQOO Neo 10 Pro+ लॉन्च हुआ 16GB रैम, 6800mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस होकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2025 11:55 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • यह Snapdragon 8 Elite SoC से लैस होकर आता है।
  • फोन Android 15 आधारित OriginOS 5.0 पर रन करता है।

iQOO Neo10 Pro+ में 6.82 इंच BOE LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने iQOO Neo10 Pro+ को चीनी मार्केट में उतार दिया है। स्मार्टफोन में 6.82 इंच BOE LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह Snapdragon 8 Elite SoC से लैस होकर आता है। साथ में 16GB तक रैम की पेअरिंग यहां दी गई है। फोन में 6800mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

iQOO Neo10 Pro+ Price

iQOO Neo 10 Pro+ को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2799 युआन (लगभग 33,000 रुपये) है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB + 1TBGB के साथ आता है जिसकी कीमत 3999 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है। फोन चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे खास Super Pixel कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने इसके अलावा Light White और Shadow Black कलर्स भी इसमें दिए हैं। 
 

iQOO Neo10 Pro+ Specifications

iQOO Neo10 Pro+ में 6.82 इंच BOE LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite 3nm SoC दिया गया है जिसके साथ Adreno 830 GPU आता है। कंपनी ने इसमें 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM दी है और 1TB तक (UFS 4.1) स्टोरेज दी है। फोन Android 15 आधारित OriginOS 5.0 पर रन करता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का 1/1.49″ IMX921 VCS bionic सेंसर मिलता है जो कि OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी है। इसके अलावा इंफ्रारेड सेंसर भी है। 
Advertisement

फोन में साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Hi-Fi audio का सपोर्ट भी है। यह फोन 6800mAh बैटरी से लैस है, साथ में 120W चार्जिंग सपोर्ट दिया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 163.79×76.60×8.30mm हैं और वजन 217g है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई विकल्प मौजूद हैं जिसमें 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11 be, Bluetooth 5.4, GPS, Beidou, GLONASS: G1, Galileo, QZSS: L1+L5, NavIC: L5, NFC आदि शामिल हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.