iQoo 3 स्मार्टफोन की पहली सेल आज: कीमत, स्पेसिफिकेशन, सेल ऑफर्स

iQoo 3 5G को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही यदि आप आइकू 3 को खरीदने के लिए अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 3,000 रुपये की अतिरिक्त बोनस छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 09:02 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 3 स्मार्टफोन 5G और 4G दोनों कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,440 एमएएच बैटरी दी गई है
  • आइकू 3 होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट है

iQoo 3 की भारत में कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है

iQoo 3 5G स्मार्टफोन आज पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा और कंपनी इसके साथ कई बेहतरीन ऑफर्स भी दे रहे हैं। बैंकिंग और एक्सचेंज ऑफर को मिला कर ग्राहकों के पास इस फोन को बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका है। बता दें कि जबरदस्त हार्डवेयर के साथ आने वाला आइकू फोन पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया गया था। आइकू 3 5जी की खासियत फोन में शामिल 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट और क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर है।

iQoo 3 5G को मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले यूज़र्स को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है। फोन में शामिल नए दमदार हार्डवेयर और फोन की फ्रेम में दिए गए गेमिंग टच बटन इस फोन को गेमिंग फोन बनाते हैं। आइकू 3 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ ज़्यादा सक्षम LPDD5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। आइकू 3 एचडीआर 10+ डिस्प्ले से लैस है। यह 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इस आइकू स्मार्टफोन के टॉप पर एक होल-पंच है। iQoo 3 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Advertisement
 

iQoo 3 price in India, sale offers

आइकू 3 के 4जी और 5जी वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया है। 5जी सपोर्ट सिर्फ फोन के प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध है। iQoo 3 के 4जी वेरिएंट के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 36,990 रुपये है। 4जी वेरिएंट के 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल को 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। आइकू 3 का 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल 5G सपोर्ट के साथ आता है। ग्राहकों को इस मॉडल को 44,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह क्वांटम सिल्वर, वोलकेनो ऑरेंज और टोरेंडो ब्लैक रंग में मिलेगा।

iQoo 3 की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iQoo.com पर आयोजित होने जा रही है। फोन के साथ आइकू कई बेहतरीन ऑफर्स भी दे रही है।
Advertisement


iQoo 3 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 3,000 रुपये की अतिरिक्त बोनस छूट मिलेगी। इस प्रकार आप फोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। यदि आपके पास आईसीआईसीआई बैंक कार्ड नहीं है तो आप एक्सिस बैंक के कार्ड पर भी 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो के ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का फायदा होगा।
Advertisement
 

iQoo 3 specifications

डुअल-सिम आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 91.40 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और Schott Xensation UP प्रोटेक्टिव लेयर के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ आता है।
 

आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। यहां Sony IMX582 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर दिया गया है और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो कैपचर करने में सक्षम है और इसे होल-पंच में जगह मिली है।
Advertisement

iQoo 3 की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है। यह कंपनी की 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। iQoo के नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16 मिलीमीटर है और वज़न 214.5 ग्राम।

स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.