iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास

iQOO ने आज चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2026 20:40 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 16 में 6.85 इंच की 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 16 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है।
  • iQOO 16 में 8400mAh की बैटरी मिलती है।

iQOO 16 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा शामिल किए गए हैं। iQOO के इस फोन में 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इसके अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट वाला यह फोन पानी के अंदर भी आसानी से काम कर सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर चलता है और इसमें 16जीबी की बड़ी रैम दी गई है। यहां iQOO 16  के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO 16 Price

iQOO 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग ₹85,815), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 युआन (लगभग ₹97,260), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 युआन (लगभग ₹1,07,275) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8499 युआन (लगभग ₹1,21,580) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में उपलब्ध हो गया है।

Advertisement

iQOO 16 Features & Specifications

iQOO 16 में 6.85 इंच की 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+ और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 2800 निट्स ब्राइटनेस और 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले डीसी डिमिंग और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। यह फोन इन डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 850 जीपीयू दिया गया है।  इसमें 12GB LPDDR5X अल्ट्रा/16GB LPDDR5X अल्ट्रा Pro रैम के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्टस्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।


कैमरा सेटअप के मामले में iQOO 16 के रियर में f/1.68 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.75 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी,मोटाई 8.3 मिमी और 229.8 ग्राम है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G,ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 जेन 1 मिलता है। इस फोन में 8400mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO 16, iQOO 16 Price, iQOO 16 Features, iQOO, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  2. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  3. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  8. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  9. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  10. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.