चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर 8 हजार से भी ज्यादा तक की बचत की जा सकती है।
अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iQOO स्मार्टफोन्स पर धांसू डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Amazon
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 जोर-शोर से जारी है। अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है। अगर आप इस सेल के दौरान कोई बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स देता हो, तो iQOO ने Amazon सेल में बड़े डिस्काउंट अपने स्मार्टफोन्स पर घोषित किए हैं। Amazon Sale 2026 में iQOO के कई स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इनमें पॉपुलर iQOO 15 सीरीज भी शामिल है। कंपनी की इस फ्लैगशिप सीरीज के मॉडल्स iQOO 15, और iQOO 15R को सेल के दौरान लगभग ₹9000 तक सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स।
अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iQOO स्मार्टफोन्स पर धांसू डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में iQOO Z सीरीज, iQOO 11 सीरीज, और iQOO 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान iQOO 15, और iQOO 15R पर मिलने वाली डील खींच रही है। दोनों ही स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा ऑफर।
iQOO 15 पर Amazon Sale 2026 में भारी बचत का मौका है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 85,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जबकि इसका एमआरपी 92,999 रुपये है। फोन 8% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। लेकिन इसमें एक बैंक ऑफर लगा दें तो इसे लिस्ट प्राइस से भी काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iQOO 15 को अगर आप चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन के द्वारा खरीदते हैं तो फोन पर 8 हजार से भी ज्यादा तक की बचत की जा सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन को EMI से खरीदने पर 8634 रुपये तक की ब्याज की बचत हो सकती है। वहीं, इसे SBI के क्रेडिट, डेबिट कार्ड से खरीदने पर 2750 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। और अगर Amazon Pay Balance से खरीदते हैं तो 4299 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी करीबन 8,500 रुपये तक की बचत इस फोन पर ली जा सकती है।
iQOO 15 फोन में OLED डिस्प्ले मिलता है। यह पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 50MP मेन कैमरा मिलता है। यह ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। इसमें 7000mAh की बैटरी लगी है। फोन 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें 40W वायरलैस चार्जिंग फीचर भी है।
iQOO 15R को Amazon Sale 2026 में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 44,999 के लिस्ट प्राइस में आने वाला यह फोन इस वक्त काफी सस्ते में ले सकते हैं। अगर बैंक ऑफर लगा दें तो फोन को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को Axis, या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या EMI से खरीदने पर 4000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन को मात्र 40,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं।
iQOO 15R में फ्लैगशिप जैसे ही फीचर्स मिलते हैं। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिप लगी है। यह 50MP मेन कैमरा से लैस किया गया है। फोन में IP68, IP69 रेटिंग भी दी गई है। इसमें 7600mAh बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी