iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट

iQOO 15 का नया Apex वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है, जो यूनिक डिजाइन और प्री-बुकिंग ऑफर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 13:45 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 Apex वेरिएंट भारत में नए डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ
  • प्री-बुकिंग पर 6000 रुपये डिस्काउंट और फ्री TWS ऑफर मिल रहा है
  • फोन की सेल 6 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू होगी

iQOO 15 Apex वेरिएंट का नया क्लाउड डिजाइन और कलर शिफ्ट लुक

Photo Credit: iQOO

iQOO ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Apex वेरिएंट नाम दिया है, जो डिजाइन के मामले में बाकी वेरिएंट्स से अलग नजर आता है। iQOO 15 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और अब यह नया वेरिएंट फोन को फिर से चर्चा में लाने की कोशिश करता दिख रहा है। यह मॉडल खास तौर पर अपने यूनिक डिजाइन के कारण बाकी फ्लैगशिप फोन्स से अलग दिखने का दावा करता है।

iQOO 15 Apex वेरिएंट पहले चीन में लॉन्च के समय ही पेश किया गया था और अब इसे भारत में भी उपलब्ध कराया गया है। इस वेरिएंट का डिजाइन क्लाउड पैटर्न से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है, जिसमें फोन का रंग अलग-अलग एंगल से देखने पर बदलता हुआ नजर आता है। यह डिजाइन इसे Legend (white) और Alpha (black) वेरिएंट्स से अलग बनाता है।

Advertisement

कीमत की बात करें तो iQOO 15 Apex वेरिएंट का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 72,999 रुपये में आता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। कीमतें बाकी कलर वेरिएंट्स के बराबर ही हैं, यानी यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्री-बुकिंग ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद बेस वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 66,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा प्री-बुक करने वाले यूजर्स को 1,899 रुपये कीमत वाले iQOO TWS ईयरबड्स भी फ्री दिए जाएंगे।

यह नया Apex वेरिएंट फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Reliance Digital और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।

Advertisement

iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी 5 Android अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x लॉसलेस जूम और 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। 

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। iQOO 15 में IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है, जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करता है। इस फोन की मोटाई 8.17 mm और वजन 220 ग्राम तक है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.