iPhone SE 4 के लॉन्च से कुछ घंटों पहले लीक हुआ डिजाइन, चाइनीज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया प्रोटेक्टिव केस!

iPhone SE 4 का प्रोटेक्टिव केस प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा गया है, जो इसके लीक हुए डिजाइन की एक बार फिर पुष्टि करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 13:17 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले, iPhone SE 4 के प्रोटेक्टिव केस को अलीबाबा पर देखा गया
  • इसमें फोन का बैक डिजाइन अपेक्षाकृत iPhone SE 3 के समान है
  • Apple आज, 19 फरवरी को अपना नया 'अफॉर्डेबल' iPhone लॉन्च करने जा रही है

Photo Credit: Apple

Apple आज, 19 फरवरी को अपना नया 'अफॉर्डेबल' iPhone लॉन्च करने जा रही है। iPhone SE 4 के नाम से आने वाला यह हैंडसेट हिलाया हफ्तों में कई बार लीक्स के जरिए सुर्खियां बटोर चुका है और अब, लॉन्च से कुछ घंटों पहले इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स चीन के एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आई है। iPhone SE 4 का प्रोटेक्टिव केस प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा गया है, जो इसके लीक हुए डिजाइन की एक बार फिर पुष्टि करता है। iPhone SE के 2025 मॉडल के रेंडर्स पहले भी लीक हो चुके हैं। इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलने की आशंका है।

लॉन्च से पहले, iPhone SE 4 के प्रोटेक्टिव केस को अलीबाबा पर देखा (Via Gizmochina) गया है। इसमें फोन का बैक डिजाइन अपेक्षाकृत iPhone SE (2022) के समान है। लेकिन सामने की तरफ, आपको टॉप में एक नॉच और नीचे डिस्प्ले चिन देखने को मिल सकती है। यदि यह सत्य है, तो इस साल iPhone SE मॉडल में यूजर्स को होम बटन के जरिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसे फेसआईडी के रूप में नॉच में शामिल किया जा सकता है।

iPhone SE 3 की तरह, SE 4 में भी MagSafe एक्सेसरीज पर आसान अलाइनमेंट के लिए मैग्नेट की कमी दिखाई देती है। केस पर मौजूद मैग्नेट फोन के अंदर मैग्नेट की अनुपस्थिति की लगभग पुष्टि करते हैं। वहीं, बैक कैमरा सेटअप भी काफी हद तक पिछले मॉडल के समान ही लगता है।

iPhone SE सीरीज का पहला मॉडल कंपनी ने 2016 में उतारा था। उसके बाद iPhone SE (2020) और iPhone SE (2022) को कंपनी ने ज्यादा शोर-शराबे के साथ पेश नहीं किया था। अब iPhone SE 4 का टीजर फैंस को हैरान कर रहा है। फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें कहा गया है कि यह 28 फरवरी से सेल पर जा सकता है। iPhone SE 4 के रेंडर्स भी हाल ही में लीक हुए हैं। 
Advertisement

रेंडर्स में इसका डिजाइन काफी मॉडर्न नजर आया है। फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में बेजल्स भी काफी पतले होने की संभावना है। फोन में black, white, और red के अलावा कई और शेड्स भी उतारे जा सकते हैं। फोन के रियर में सिंगल कैमरा नजर आया है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, iPhone SE 4 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 460ppi पिक्सल डेंसिटी वाला Super Retina XDR डिस्प्ले हो सकता है।  
Advertisement

फोन में कंपनी लेटेस्ट A18 चिप के साथ 8 जीबी रैम दे सकती है। इसमें Apple Intelligence का सपोर्ट भी बताया गया है। कैमरा की बात करें तो रियर में फोन में 48MP का मेन कैमरा आ सकता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone SE 4, iPhone SE 4 launch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.