iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 13:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Duo में ए20 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।

iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Photo Credit: iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से हो रही है। iPhone Duo में ए20 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। Google Pixel 11 Pro Fold में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको iPhone Duo, Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

कीमत

iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,99,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,24,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,86,999 है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है।

डिस्प्ले

iPhone Duo में 7.6 इंच की नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना एक्सडीआर फोल्डिंग डिस्प्ले दी गई है। वहीं 5.4 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर आउटर डिस्प्ले मिलती है। वहीं Google Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 372 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.5 इंच की OLED Super Actua कवर डिस्प्ले आती है, जिसका 1080x2342 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो,  120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश है, जिसमें प्राइमरी डिस्प्ले 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

Advertisement

प्रोसेसर

iPhone Duo में ए20 प्रो प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6 कोर सीपीयू, 7 कोर जीपीयू के साथ न्यूर एक्सीलरेटर्स से लैस है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iPhone Duo ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 27 के साथ आता है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

iPhone Duo के रियर में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

iPhone Duo में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ दो 10 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

iPhone Duo में 5जी, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Google Pixel 11 Pro Fold में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.