आईफोन 7 में होगा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, मल्टी-टच 3डी टचः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2015 15:44 IST
ऐप्पल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 7 में कौन-कौन से फ़ीचर होंगे, इसे लेकर कयासों का बाज़ार अभी से गर्म हो गया है। चीन से आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 7 के 5 प्रोटोटाइप मॉडल पर टेस्टिंग की जा रही है। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर आईफोन डिवाइस चीन में ही डेवलप किए जाते हैं।

माना जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग फ़ीचर को अपने अगले आईफोन में शामिल करने की संभावनाओं को तलाश रही है। वीबो पर जारी किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी पांच अलग-अलग मॉडल पर काम कर रही है जिसमें से एक में लाइटनिंग पोर्ट मौजूद नहीं है।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि कंपनी लाइटनिंग कनेक्टर को हटाने के बारे में विचार कर रही है जिसे 2012 में लॉन्च किए गए आईफोन 5 में पहली बार पेश किया गया था। इसकी जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को डिवाइस का हिस्सा बनाया जाएगा। ऐप्पल का नया मैकबुक जिसे इस साल ही लॉन्च किया गया था, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी फिलहाल कई मॉडल के साथ वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है।

ऐप्पल द्वारा टेस्ट किए जा रहे अन्य फ़ीचर में मल्टी-टच 3डी टच, डुअल कैमरा सेंसर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि डुअल कैमरा सेंसर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर टेक्नोलॉजीज़ को लेकर पहले भी ऐसे ही दावे किए जा चुके हैं।
Advertisement

नई रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ऐप्पल 3.5 एमएम हेडफोन जैक को आईफोन से हटाने पर विचार कर रहा है। इसकी जगह ऐप्पल नए ईयरफोन और एडप्टर पेश करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.