iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!

iPhone 20 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है जिसके लिए कंपनी सैमसंग के साथ भागीदारी में है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2026 13:06 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 20 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फ्रंट कैमरा और फेसआईडी होगा डिस्प्ले के नीचे।
  • फोन में किसी तरह का कोई फिजिकल बटन नहीं मिलेगा।

iPhone 20 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है

Photo Credit: YouTube/FPT

iPhone 20 की पहली झलक सामने आ गई है। यह कंपनी का सबसे धांसू डिजाइन वाला आईफोन हो सकता है। स्मार्टफोन में कंपनी बेजल रहित डिजाइन इस्तेमाल कर सकती है। फोन का नया रेंडर वीडियो रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है। कहा जा रहा है कि फोन, एपल आईफोन का डिजाइन का इतिहास बदल कर रख देगा। फोन के चारों कोनों पर ग्लास मिल सकता है। डिस्प्ले के अंदर फेसआइडी होगा। आइए जानते हैं क्या कहता है रेंडर वीडियो। 

iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 20 का डिजाइन लीक हो गया है। आईफोन 20 का रेंडर वीडियो सामने आया है। YouTube चैनल fpt पर इसे रिलीज किया गया है। वीडियो में सबसे रोचक दावा यह किया गया है कि रेंडर में दिख रहा फोन अपने निर्माण के पहले चरण में पहुंच चुका है। यानी कि आईफोन 20 का प्रोडक्शन कथित तौर पर शुरू हो चुका है। वहीं, एपल ने इसे लेकर कोई खुलासा अभी तक नहीं किया है। 

iPhone 20 का रेंडर बताता है कि फोन का डिजाइन आईफोन का इतिहास बदल कर रख देगा। फोन में बेजल रहित डिजाइन नजर आ रहा है। फोन के फ्रंट और रियर में सभी कोनों पर ग्लास दिया गया है। फोन में अंडर-डिस्प्ले Face ID होगा। रोचक रूप से फोन में कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। iPhone 18 कुछ महीने बाद ही लॉन्च हो सकता है। लेकिन इसके अगले साल, यानी 2027 में कंपनी सीधे iPhone 20 को लॉन्च कर सकती है क्योंकि आईफोन की 20वीं वर्षगांठ कंपनी मनाने जा रही है। 

iPhone 20 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है जिसके लिए कंपनी सैमसंग के साथ भागीदारी में है। कहा जा रहा है कि कंपनी कस्टम OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। डिजाइन का दूसरा सबसे बड़ा बदलाव डाइनेमिक आइलैंड का हटना होगा। यहां पर कंपनी फ्रंट कैमरा और फेसआईडी को पूरी तरह से डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है। तीसरा और अहम बदलाव बटनों का हटाया जाना बताया है। फोन में किसी तरह का कोई फिजिकल बटन नहीं मिलेगा। कंपनी फोन में सॉलिड टच कंट्रोल दे सकती है जिनमें वाइब्रेशन फीडबैक होगा। 

फोन में कंपनी का नया A21 चिपसेट होगा जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना हो सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसमें बेहतरीन HDR टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। कंपनी फोन में सिलिकॉन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। एपल की ओर से फोन को लेकर कोई अधिकारिक संकेत अभी तक नहीं मिला है। लेकिन जाहिर तौर पर एपल का ये फोन बहुत ही खास होने वाला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.