iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता

विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 08:14 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है।

iPhone 17 Pro में 48MP कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple इस साल अपनी फ्लैगशिप आईफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई लीक्स और अफवाहों में आगामी आईफोन के बारे में खुलासा हो रहा है। अगर आप ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो बीते साल एप्पल द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro पर भी विचार कर सकते हैं, क्योंकि यह आईफोन इस वक्त रिटेल साइट विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Price & Offers

iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 1,32,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फ्लैट 6,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,26,490 रुपये हो जाएगी।

iPhone 17 Pro Specifications

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 17 Pro धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। इस आईफोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.