iPhone 17 Pro Max के कॉन्सेप्ट रेंडर्स से हुआ डिजाइन का खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशंस

Apple कथित तौर पर iPhone 17 सीरीज पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर iPhone 17 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • iPhone 17 Pro Max के कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं।
  • रूसी यूट्यूब वीडियो से 17 Pro Max की फोटो सामने आई हैं।

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर iPhone 17 सीरीज पर काम कर रहा है। हाल ही में लीक हुए कथित iPhone 17 Pro सीरीज के फ्रेम से पता चलता है कि Apple कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव कर सकता है। अब iPhone 17 Pro Max के कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनसे पता चला है कि फोन का डिजाइन कैसा हो सकता है। यहां हम आपको iPhone 17 Pro Max के डिजाइन से लेकर फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 17 Pro Max Design


एक रूसी यूट्यूब वीडियो से ये फोटो सामने आई हैं और ये कॉन्सेप्ट बेस्ड रेंडर हैं, जो लीक के आधार पर तैयार किए गए हैं। 2019 में लॉन्च हुए iPhone 11 Pro सीरीज के बाद डिजाइन में यह पहला बड़ा बदलाव होगा। इससे पता चलता है कि Apple अब एक मेकओवर का प्लान बना रहा है। कथित iPhone 17 सीरीज का फ्रेम हाल ही में Weibo पर लीक हुआ था। कथित रेंडरर्स से पता चला कि iPhone 17 Pro Max में कैमरा सेंसर के लिए टॉप पर एक बड़ा होरिजोंटल लेआउट होगा। डिजाइन काफी हद तक Google Pixel सीरीज से मिलता जुलता है। पिछली रिपोर्ट्स में सुझाव मिला था कि आगामी आईफोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस को सेंट्रल में रखा जाएगा, जिसमें प्राइमरी और टेलीफोटो सेंसर के साथ एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा।

रियर कैमरा डिजाइन की बात करें तो फोटो से पता चलता है कि फ्रंट में डायनामिक आइलैंड और अल्ट्रा नेरो बेजेल्स मिलेंगे। इन रेंडर्स को शुरुआती लीक के आधार पर तैयार किया गया है, इसलिए फाइनल डिजाइन कैसा होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर Apple वास्तव में 2025 में डिजाइन में सुधार करने का प्लान बना रहा है तो इसके बारे में जल्द ही और भी जानकारी सामने आएंगी। iPhone 17 Pro Max में टाइटेनियम बॉडी की जगह एल्यूमीनियम बॉडी उपयोग होने की भी संभावना है, जिसमें बैक पैनल के कुछ एरिया में ग्लास रियर पैनल को बदलने की भी बात कही गई है। 17 Pro Max में एक छोटा डायनामिक आइलैंड भी मिलेगा, जो ज्यादा स्क्रीन एरिया की सुविधा देता है।


iPhone 17 Pro Max Specifications


अफवाहें हैं कि iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की ProMotion डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आगामी आईफोन में Apple इंटेलिजेंस के साथ A18 Pro 3nm सेकेंड जनरेशन चिपसेट मिलेगा। इसमें एक बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 24 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। iPhone 17 सीरीज सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  3. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  4. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  5. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  6. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  7. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  8. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
  10. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.