iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार

Apple कल यानी कि 9 सितंबर को ग्लोबल स्तर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 19:07 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
  • iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कल यानी कि 9 सितंबर को ग्लोबल स्तर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने जा रहा है। इस बार इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, लेटेस्ट आईफोन के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अभी आईफोन खरीदते हैं तो काफी बचत हो सकती है। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या फिर iPhone 17 Pro को डिस्काउंट पर खरीदना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Price & Offers

iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर ₹1,29,590 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 1,34,900 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹6,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,23,590 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹11,310 सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 

iPhone 17 Pro Specifications

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इस आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप के मामले में 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 मिलता है।

iPhone 18 Pro में क्या होगा नया

Advertisement

Apple इस बार 18 Pro में 48 मेगापिक्सल वेरिएबल अपर्चर प्राइमरी कैमरा प्रदान कर सकता है। इस बार 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा प्रो वेरिएंट्स में कथित तौर पर बीस्कोप वेपोर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है, जिसके चलते मोटाई और वजन भी पहले से ज्यादा हो सकता है। 18 प्रो मैक्स में अंडर डिस्प्ले फेस आईडी दिया जा सकता है। इस आईफोन में 6.9 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है। लेटेस्ट आईफोन में Apple A20 Pro चिपसेट मिल सकता है जो कि TSMC'एडवांस 2 नेनोमीटर (2nm) मैन्युफैक्चरिंग पर बेस्ड है। iPhone 18 Pro की कीमत इस बार रैम और स्टोरेज के चलते ज्यादा हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.