iPhone 17 Pro में मिलेगा Poco फोन जैसा कैमरा आइलैंड डिजाइन? लीक हुए रेंडर, दिखाई दिया बिल्कुल नया लुक!

iPhone 17 Pro के रेंडर दिखाते हैं कि बैक पैनल पर ऊपरी भाग में एक आयताकार कैमरा बार होगा, जिसमें बाईं ओर तीन कैमरा रिंग दी जाएगी और दाहिनी ओर LiDAR सेंसर, माइक्रोफोन और फ्लैश यूनिट शामिल होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 17:05 IST
ख़ास बातें
  • जॉन प्रॉसेर ने iPhone 17 Pro के 3D रेंडर शेयर किए हैं
  • Apple इस साल की लाइनअप के साथ कैमरा अलाइनमेंट को पूरी तरह से बदल सकती है
  • रेंडर दिखाते हैं कि बैक पैनल पर ऊपरी भाग में एक आयताकार कैमरा बार होगा

जॉन प्रॉसेर के वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

Photo Credit: YouTube/ @FrontPageTech

Apple iPhone 17 लाइनअप के लॉन्च में अभी देर है, लेकिन ऑनलाइन लीक्स ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। हालिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा चुके हैं कि इस साल कंपनी iPhone लाइनअप के डिजाइन में बड़े बदलाव करने वाली है। कुछ रेंडर्स को भी लीक किया गया है, जिसमें इसके कैमरा सेटअप को Google के Pixel स्मार्टफोन मॉडल्स के समान देखा गया है। हालांकि, अब एक लेटेस्ट दावे में लीक हुए रेंडर्स से परे बिल्कुल अलग डिजाइन शैली को दिखाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि Apple अपनी iPhone 17 सीरीज के रियर डिजाइन में बड़ा बदलाव तो कर रही है, लेकिन यह पिछले लीक्स से बिल्कुल अलग है। इसके अलावा, टिप्सटर ने इस बात को भी नाकारा है कि अपकमिंग लाइनअप डुअल-टोन फिनिश में आएगी।

जॉन प्रॉसेर ने अपने फ्रंट पेज टेक YouTube चैनल पर एक नए वीडियो में iPhone 17 Pro के 3D रेंडर शेयर किए हैं, जो पिछले कुछ दावों को खारिज करते हैं, लेकिन पूरी तरह से नहीं। हालिया रेंडर्स और रिपोर्ट ने इशारा दिया था कि Apple इस साल की लाइनअप के साथ कैमरा अलाइनमेंट को पूरी तरह से बदलने जा रही है और अपकमिंग मॉडल्स डुअल-टोन में आएंगे। हालांकि, प्रॉसेर द्वारा शेयर की गई जानकारी और 3D रेंडर दिखाते हैं कि बैक पैनल पर कैमरा की अलाइनमेंट को मौजूदा iPhone 16 Pro के समान ही रखा जाएगा, लेकिन यहां आइलैंड के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रेंडर दिखाते हैं कि बैक पैनल पर ऊपरी भाग में एक आयताकार कैमरा बार होगा, जिसमें बाईं ओर तीन कैमरा रिंग दी जाएगी और दाहिनी ओर LiDAR सेंसर, माइक्रोफोन और फ्लैश यूनिट शामिल होगी। भले ही कैमरा लेआउट पहले के समान हो, लेकिन यह iPhone 17 Pro (संभावित नाम) को पूरी तरह से नया लुक देता है।

इसके अलावा, पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फोन डुअल-टोन फिनिश के साथ आएगा। लेकिन यहां भी प्रॉसेर के रेंडर इन अफवाहों का खंडन करते हैं। इसमें डुअल-टोन के बजाय फोन सिंगल कलर बैक पैनल के साथ दिखाई देता है, लेकिन क्योंकि कैमरा आइलैंड बड़ा है और पैनल की तुलना में अधिक डार्क रंग में है, तो यह डुअल-टोन का अहसास देता है।
Advertisement

यहां एक और उल्लेखनीय डिटेल निकलकर आती है। iPhone 17 Pro मौजूदा iPhone 16 Pro की तुलना में हल्का हो सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वजन में इस कमी के लिए कौन से फिजिकल बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, यह ध्यान रखने वाली बात है कि iPhone 17 Pro अभी भी डेवलपमेंट फेज में हो सकता है, तो 3D रेंडर्स पर पूरी तरह से भरोसा करना समझदारी नहीं होगी। भले ही प्रॉसेर ने यहां भीतरी सोर्स का हवाला दिया है, लेकिन iPhones के मामले में पहले भी कई पॉपुलर टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स गलत साबित हुए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.