दिवाली से पहले 6000 हजार रुपये सस्ती कीमत पर खरीदें iPhone 17, यहां मिलेगा डिस्काउंट

Apple ने बीते महीने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था और अब इस पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 13:26 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 में Apple A19 चिपसेट शामिल किया है।
  • iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।

iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते महीने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था और अब इसमें सबसे सस्ते मॉडल iPhone 17 पर डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल रिलायंस डिजिटल फेस्टिव सीजन के मौके पर iPhone 17 पर ऑफर प्रदान कर रहा है। अगर आप लेटेस्ट आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए iPhone 17 पर मिलने वाली डील, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Price & Offers

iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर 82,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात की जाए तो आईडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक या एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 6,000 रुपये कैशबैक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 76,900 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

iPhone 17 Specifications

iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। एप्पल ने इस आईफोन में Apple A19 चिपसेट शामिल किया है। आपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन iOS 26 पर काम करता है। इस आईफोन में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात  करें तो iPhone 17 के रियर में ƒ/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है। 
 

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.