iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन

Apple ने भारत में बीते साल iPhone 17 लॉन्च किया था और अब सितंबर में आगामी आईफोन सीरीज लॉन्च होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 12:02 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
  • iPhone 17 में में Apple A19 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने भारत में बीते साल iPhone 17 लॉन्च किया था और अब सितंबर में आगामी आईफोन सीरीज लॉन्च होने जा रही है। अगर आप अभी भी मौजूदा आईफोन 17 को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर शामिल है। आइए iPhone 17 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Price & Offers

iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट वेरिएंट ₹80,900 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल ₹82,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,955 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹74,955 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 57,250 की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीब  ₹7,945 सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

iPhone 17 Features & Specifications

iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple A19 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन iOS 26 पर काम करता है। यह आईफोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। सेफ्टी के लिए इसमें Emergency SOS और क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन के मामले में iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.