Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 17 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
Photo Credit: Apple
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट iPhone 17 पर जबरदस्त डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इस डील में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर को शामिल किया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत का लाभ किया जा सकता है।
iPhone 17 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹84,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹79,999 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹65,300 तक बचत हो सकती है। ई-कॉमर्स साइट सेल के दौरान ₹3,000 तक एक्सचेंज बोनस भी प्रदान कर रही है, जिससे डील और भी ज्यादा जबरदस्त हो जाएगी। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद यह फोन ₹76,999 में मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple ने कीमत में बढ़ोतरी के बाद इस आईफोन को आधिकारिक वेबसाइट पर ₹99,900 में लिस्ट किया हुआ है, जिस हिसाब से यह करीबन ₹22,900 सस्ता मिल रहा है।
iPhone 17 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। यह आईफोन Apple A19 चिपसेट से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 26 पर काम करता है।
iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। वहीं इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन फीचर्स यूजर्स की सेफ्टी को बढ़ाने पर ध्यान देते हैं। इस आईफोन की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी