Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड

Flipkart Big Billion Days Sale सेल के दौरान iPhone 17 महज ₹76,999 में मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2026 18:38 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • iPhone 17 में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Flipkart कल यानी कि 8 अक्टूबर से Big Billion Days Sale शुरू करने जा रहा है। हालांकि, यह एक्सेस सिर्फ प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को ही मिलेगा। जबकि सामान्य यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन बाद यानी कि 9 अक्टूबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत बचत होगी। वहीं सुपर मनी बाय फ्लिपकार्ट से पहली ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। iPhone 17 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में पहले ही खुलासा हो गया था, लेकिन आज ई-कॉमर्स साइट ने एक प्रमोशनल बैनर के जरिए ऑफर के बारे में बताया है। दरअसल आईफोन 17 को अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदा जाएगा तो यह और भी ज्यादा सस्ता पड़ेगा।

Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर डील

Flipkart Big Billion Days Sale सेल के दौरान iPhone 17 महज ₹76,999 में मिलेगा। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों के पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड होना चाहिए, क्योंकि इसी से भुगतान करने पर यह आईफोन इतना सस्ता मिलेगा। यही आईफोन एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्तमान में ₹99,900 में लिस्ट किया गया है। एप्पल ने बीते महीने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया था, जिसके बाद iPhone 17 की कीमत को बढ़ाकर ₹99,900 कर दिया था। इस कीमत की तुलना में यह आईफोन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ऑफर्स के बाद ₹22,900 सस्ता मिलेगा।

iPhone 17 Features & Specifications

iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
iPhone 17 में Apple A19 चिपसेट दिया गया है।
iPhone 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 26 पर चलता है।
iPhone 17 धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
iPhone 17 सेफ्टी के लिए इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन फीचर से लैस है।
iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
iPhone 17 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.