iPhone 16 Pro में मिलेगी 256GB की बेस स्टोरेज! लॉन्च से पहले खुलासा

iPhone 16 सीरीज को कथित तौर पर 9 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 12:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी कल यानी 9 सितंबर को अपना इवेंट आयोजित करने जा रही है
  • iPhone 16 Pro फोन की स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में बड़ा लीक सामने आया है
  • iPhone 16 Pro में 128 जीबी बेस स्टोरेज की बजाए 256GB स्टोरेज हो सकती है

iPhone 16 सीरीज को कथित तौर पर 9 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

iPhone 16 सीरीज का एपल फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी कल यानी 9 सितंबर को अपना इवेंट आयोजित करने जा रही है जिसमें कथित रूप से iPhone 16 सीरीज का लॉन्च किया जाना है। एपल ने इवेंट के लिए लाइव पेज भी एक्टिव कर दिया है। यह इवेंट भारत में एपल के अधिकारिक चैनल पर 10.30PM (IST) पर देखा जा सकेगा। लॉन्च से पहले सीरीज के मॉडल iPhone 16 Pro के बारे में बड़ा अपडेट मिला है। फोन में कंपनी ज्यादा बेस स्टोरेज दे सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

iPhone 16 Pro फोन की स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में बड़ा लीक सामने आया है। ताईवान की मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी iPhone 16 Pro में 128 जीबी बेस स्टोरेज की बजाए 256GB तक स्टोरेज दे सकती है। पिछले साल भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया था जब iPhone 15 Pro Max में बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा दिया गया था। कयास है कि iPhone 16 सीरीज में यह बदलाव iPhone 16 Pro के साथ देखने को मिल सकता है। 

iPhone 16 Pro में एक और अपडेट कंपनी कर सकती है। इस बार प्रो मॉडल में टेट्राप्रिज्म जूम लेंस देखने को मिल सकता है जो कि पिछली सीरीज में सिर्फ Pro Max मॉडल तक ही सीमित था। हालांकि इस लेंस के इस्तेमाल के कारण iPhone 15 Pro Max की कीमत काफी बढ़ गई थी। लेकिन इसके बदले में कंपनी ने Pro Max में बेस स्टोरेज को 256GB कर दिया था। 

iPhone 16 के नॉन-प्रो मॉडल में A18 चिप आने की संभावना है जबकि प्रो मॉडल्स में A18 Pro चिप कंपनी दे सकती है। इसी तरह नॉन-प्रो मॉडल में अबकी बार 8 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। जो कि पिछली बार 6 जीबी तक बताई जा रही थी। एपल की ओर से इन सभी बदलावों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अफवाह है कि कंपनी कल, 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को पेश करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.