Apple ने iPhone 11 और iPhone 12 सीरीज़ में की 15 हजार रुपये तक की कटौती!

Apple ने iPhone 12 और iPhone 11 सीरीज़ के फोनों की कीमतें घटा दी हैं। नई iPhone 13 सीरीज के लॉन्च के बाद Apple ने पुरानी सीरीज के फोन की कीमतों में यह कटौती की है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 सितंबर 2021 10:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 mini के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये हो गई।
  • iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये कर दी गई है।
  • iPhone 12 Pro लाइनअप की सेल Amazon और Flipkart पर जारी रहेगी।

Apple ने Apple online store से iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को हटा दिया है।

Apple ने iPhone 12 और iPhone 11 सीरीज़ के फोनों की कीमतें घटा दी हैं। नई iPhone 13 सीरीज के लॉन्च के बाद Apple ने पुरानी सीरीज के फोन की कीमतों में यह कटौती की है। कंपनी ने भारत में iPhone 12 Mini, iPhone 12 और iPhone 11 की कीमतें कम की हैं। Apple India ऑनलाइन स्टोर पर अब नये MRP के साथ फोन लिस्ट हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे Amazon और Flipkart सहित रीटेल सैलर्स ने अभी तक बदली गई कीमतों को लिस्ट नहीं किया है। इसके अलावा Apple ने अपने नए iPhone 13 Pro लाइनअप पर ध्यान खींचे रखने के लिए iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है।
 

iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 11 price in India

iPhone 12 (₹ 66,999) के 64GB व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब क्रमश: 65,900 रुपये और 70,900 रुपये है जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 80,900 रुपये है। iPhone 12 को पिछले साल अक्टूबर में 64GB स्टोरेज (79,900 रुपये), 128GB स्टोरेज (84,900 रुपये) और 256GB स्टोरेज (94,900 रुपये) वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। 

iPhone 12 mini (₹ 72,900) के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये कर दी गई है। वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये हो गई है। जबकि इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये कर दी गई है। लॉन्च के समय भारत में इसके 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 69,900 रुपये, 74,900 रुपये और 84,900 रुपये थी।

iPhone 11 (₹ 50,999)  के 64 जीबी स्टोरेज बेस वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये कर दी गई है। वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,900 रुपये हो गई है। लॉन्च के समय भारत में इसके 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 64,900 रुपये, 69,900 रुपये थी। Apple iPhone 11 पर्पल, ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक, येलो और प्रोडक्ट (RED) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

iPhone 13 सीरीज में iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं और इसकी कीमत भारत में 69,900 रुपये से शुरू होती है। 
अब Apple ने Apple online store से iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को हटा दिया है। इस खबर को लिखे जाने तक दोनों हैंडसेट साइट पर लिस्ट नहीं थे। हालांकि पिछले साल आए iPhone 12 Pro लाइनअप की सेल Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइटों पर होती रहेगी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Light and convenient
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  2. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  3. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  5. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.