Intex Staari 10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Intex ने Staari 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Intex Staari 10 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 मई 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Intex ने Staari 10 स्मार्टफोन लॉन्च
  • Intex Staari 10 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से खरीदा जा सकेगा
  • सिक्यॉरिटी सॉफ्टवेयर सूट के साथ मिलेंगे कई अन्य फीचर भी

Intex Staari 10 स्मार्टफोन लॉन्च

Intex ने Staari 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Intex Staari 10 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सिक्यॉरिटी सॉफ्टवेयर सूट के साथ आने वाले इस हैंडसेट में कुछ प्रीलोडिड सेवाएं दी जाएंगी। यहां यूज़र को अमेज़न प्राइम वीडियो, स्विफ्ट की कीबोर्ड और डेटा बैंक ऐप मिलेंगे। Jio यूज़र को इसके लिए 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जो कंपनी के फुटबॉल ऑफर का हिस्सा है।
 

Staari 10 की भारत में कीमत, उपलब्धता

Staari 10 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। फोन ब्लैक, शैंपेन और ब्लू रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यूज़र डिस्काउंट, कैशबैक और रिवार्ड्स का फायदा एक्सिस बैंक, एचएसबीसी बैंक और एचडीएफसी डेबिट व क्रेडिट कार्ड के ज़रिए ले सकते हैं।
 

Staari 10 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला इंटेक्स स्टार आई10 एंड्रॉयड 7.0 नूगा आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। हैंडसेट में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें शैटरप्रूफ स्क्रीन है। फोन में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर। साथ देते हैं 3 जीबी रैम। कैमरे की बात करें तो Staari 10 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

इसमें एलईडी फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आया है। फोन में एचडीआर, फेस ब्यूटी, जियो टैगिंग और फेस डिटेक्शन फीचर है। इसमें 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। फोन को पावर देती है 2800 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक है। स्टारी 10 पर्याप्त सेंसर के साथ आता है। फोन का कुल वज़न 170  ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.