इंटेक्स क्लाउड 5 में है 8 मेगापिक्सल का कैमरा, 3,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 1 सितंबर 2015 11:38 IST
इंटेक्स के क्लाउड सीरीज का नया स्मार्टफोन क्लाउड 5 एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 3,999 रुपये में उपलब्ध है। खबर लिखे जाने के वक्त तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और ना ही इसे अपनी साइट पर लिस्ट किया था।

इंटेक्स क्लाउड 5 एक डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (480x854 पिक्सल) का एफडबल्यूवीजीए टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 512एमबी का रैम। हैंडेसट 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। क्लाउड 5 स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट 3जी, जीपीआरएस/एज, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 2000एमएएच की बैटरी है। क्लाउड 5 स्मार्टफोन को ईबे इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.