इंटेक्स एक्वा यंग स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,100 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2015 15:16 IST
इंटेक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन एक्वा यंग पेश किया है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 5,090 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को जल्द मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इंटेक्स एक्वा यंग एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। सक्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मौजूद है।

स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ फिक्सड फोकस वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात की जाए एक्वा यंग में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इंटेक्स एक्वा यंग का डाइमेंशन 145.3x72x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। हैंडसेट को शैंपेन, डार्क ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

याद रहे कि इस हफ्ते की शुरुआत में इंटेक्स के एक्वा प्ले स्मार्टफोन 3,249 रुपये में पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.