इंटेक्स एक्वा स्लाइस 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,000 रुपये से कम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 9 सितंबर 2015 17:33 IST
इंटेक्स ने अपने एक्वा सीरीज का नया स्मार्टफोन एक्वा स्लाइस 2 लॉन्च किया है। 5,999 रुपये वाले इस नए इंटेक्स स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, हैंडसेट की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हम इसके जल्दी ही लॉन्च किए जान की उम्मीद कर सकते हैं।

इंटेक्स एक्वा स्लाइस 2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) के साथ 1जीबी का रैम होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे में सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, पनोरमा, जीयो टैगिंग, बेस्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर विकल्प मौजूद हैं।
कनेक्टिविटी की बात करें तो एक्वा स्लाइस 2 में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन में 2000एमएएच की बैटरी है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, यह बैटरी 7 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 141x71.9x8 मिलीमीटर है और वज़न 97 ग्राम। स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, कंपनी ने दिखाया डिजाइन
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.