इंटेक्स एक्वा क्यू7 3जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,800 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 नवंबर 2015 10:40 IST
एक्वा यंग स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन एक्वा क्यू7 पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 3,777 रुपये है और यह कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

इंटेक्स एक्वा क्यू7 एक डुअल-सिम फोन है और यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 320 पीपीआई। नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731 चिपसेट के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद होगा।

2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस एक्वा क्यू7 स्मार्टफोन में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह हैंडसेट 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक फ़ीचर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि यह हैंडसेट सिर्फ एक सिम पर 3जी सपोर्ट करता है।

एक्वा क्यू7 फोन का डाइमेंशन 135x66x9.5 मिलीमीटर है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक, यह 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 5 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही इंटेक्स एक्वा यंग स्मार्टफोन 5,090 रुपये में लॉन्च किया था। एक्वा यंग एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। सक्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ फिक्सड फोकस वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.