इंटेक्स एक्वा प्ले एंड्रॉयड फोन की कीमत है 3,250 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2015 17:55 IST
इंटेक्स ने नया बजट स्मार्टफोन एक्वा प्ले 3,249 रुपये में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि यह जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होगा।

ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया इंटेक्स एक्वा प्ले स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जो इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडिया टेक (एमटीके6572डबल्यू) प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में मौजूद रियर और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। एक्वा प्ले स्मार्टफोन में 1400 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 4 घंटे तक का टॉकटाइम और 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

कनेक्टिविटी की बात करें तो एक्वा प्ले में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और  जीपीएस-ए-जीपीएस मौजूद है।
Advertisement

याद रहे कि इंटेक्स ने पिछले अपने एक्वा लाइफ 3 स्मार्टफोन को 5,199 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.