इंटेक्स एक्वा क्रेज़ और एक्वा लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 फरवरी 2016 17:47 IST
इंटेक्स ने अपने नए स्मार्टफोन एक्वा क्रेज़ को भारत में 6,190 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा एक्वा लाइट हैंडसेट को भी लॉन्च किया गया है जिसे 3,139 रुपये में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

इंटेक्स एक्वा क्रेज़ एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम होगा।
Advertisement

8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इंटेक्स एक्वा क्रेज़ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह फोन 3जी (एचएसपीए+), 4जी, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक से लैस है।

एक्वा क्रेज़ को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 5-8 घंटे तक का टॉक टाइम और 168 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
Advertisement

एक्वा क्रेज़ में ओपरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, मातृभाषा और मिंत्रा जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। स्मार्टफोन ग्रे, व्हाइट और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिेएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अब बात इंटेक्स एक्वा लाइट की। इसमें 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला एक्वा लाइट स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह 2 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे से लैस है। रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश दिया गया है। जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 126x64x10.3 मिलीमीटर है और पावर देने के लिए मौजूद है 1400 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.