Infocus A2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

अमेरकी कंपनी इनफोकस ने हाल ही में अपना इनफोकस विज़न 3 स्मार्टफोन पेश किया था। अब कंपनी ने देश में अपना नया बजट हैंडसेट इनफोकस ए2 पेश कर दिया है। इ

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 17:38 IST
ख़ास बातें
  • इनफोकस ए2 की 5,199 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इनफोकस ए2 में एक 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
अमेरकी कंपनी इनफोकस ने दिसंबर 2017 में भारत में अपना इनफोकस विज़न 3 स्मार्टफोन पेश किया था। अब कंपनी ने देश में अपना नया बजट हैंडसेट इनफोकस ए2 पेश कर दिया है। इनफोकस ए2 की 5,199 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ख़ास बात है कि कंपनी ने Infocus A2 को लॉन्च करने की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल से की। यह हैंडसेट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन को फिज़िकल रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इनफोकस ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए स्मार्टफोन के साथ लॉन्च ऑफर भी पेश किए हैं। इनफोकस ए2 खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की तरफ़ से 30 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा, मोबिक्विक वॉलेट के जरिए भुगतान करने वाले यूज़र 300 रुपये का कैशबैक सुपरकैश के तौर पर पा सकते हैं।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, इनफोकस ए2 में एक 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832 क्वाड-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली400 एमपी2 है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोटोग्राफी के लिए इनफोकस के इस नए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक भी एक 5 मेगापिक्सल सेंसर है।
Advertisement

Infocus A2 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर 360 यूआई है। फोन को पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 143.9 x 71.7 x 8.9 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.