Infinix का पहला 5G फोन होगा Infinix Zero! जनवरी में हो सकता है लॉन्‍च, जानें फीचर्स

लिस्टिंग में मिली फोन की इमेज से पता चलता है कि Infinix Zero 5G में एक पंच-होल डिजाइन वाला डिस्‍प्‍ले होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 19:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन में AMOLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है
  • टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने डिटेल्‍स शेयर की हैं
  • फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है, जिसमें 8जीबी रैम का सपोर्ट है

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया जाने वाला है, जिसके साथ 8GB रैम का सपोर्ट होगा।

ट्रांस‍ियन होल्डिंग का ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स Infinix यूजर्स को लेटेस्‍ट एक्‍सपीरियंस देने के लिए काम कर रहा है। खबरें हैं कि Infinix कथित तौर पर Infinix Zero 5G नाम से एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि यह इस ब्रैंड का पहला 5G रेडी हैंडसेट हो सकता है। Google Play कंसोल के डेटाबेस में यह डिवाइस कुछ स्‍पेक्‍स और एक इमेज के साथ स्‍पॉट की गई है। इसी से यह माना जा रहा है कि स्‍मार्टफोन जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है।   

Google Play कंसोल के डेटाबेस में Infinix Zero 5G स्‍मार्टफोन X6815 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। जाने-माने टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने यह डिटेल शेयर की है। लिस्टिंग में मिली फोन की इमेज से पता चलता है कि Infinix Zero 5G में एक पंच-होल डिजाइन वाला डिस्‍प्‍ले होगा। ऐसा लगता है कि डिवाइस में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोन के रेंडर पहले भी सामने आए थे। इनसे पता चला था कि डिवाइस का रियर कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक OPPO Find X3 सीरीज जैसा दिखता है। Infinix Zero 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 
Advertisement
 
कुछ और स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर नजर डालें, तो मॉडल नंबर X6815 में 1080 x 2460 पिक्सल रेजॉलूशन वाला फुल एचडी+ डिस्‍प्‍ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी  480ppi है। यह डिवाइस Android 11 OS पर चलती है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया जाने वाला है, जिसके साथ 8 GB रैम का सपोर्ट होगा। बताया जा रहा है कि फोन में AMOLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्‍प्‍ले का साइज कितना होगा, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन के बाकी फीचर्स भी अभी सामने नहीं आए हैं। 

Infinix Zero 5G की लॉन्चिंग डेट के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। मुमकिन है कि यह जनवरी 2022 में अफ्रीकी मार्केट में सबसे पहले आएगा। भारत में भी यह जनवरी में ही लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement

हाल ही में इस ब्रैंड ने Infinix Note 11 और Infinix Note 11S स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनफिनिक्स नोट 11 में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। इनफिनिक्स नोट 11एस फोन में आईपीएस डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट दिया गया है। इनफिनिक्स नोट 11 मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जबकि इनफिनिक्स नोट 11एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.