50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Zero 5G 2023 लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

कीमत की बात करें तो Infinix Zero 5G 2023 की कीमत $239 यानी कि लगभग 19,400 रुपये है। भारत में यह स्मार्टफोन आएगा या नहीं फिलहाल इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero 5G 2023 को गुरुवार को मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix Zero 5G 2023 में 6.78 इंच की फुल HD+ IPS LTPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Zero 5G 2023 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Infinix Zero 5G 2023 में 6.78 इंच की फुल HD+ IPS LTPS डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने Infinix Zero 5G 2023 को गुरुवार को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1080 5G SoC पर काम करता है। इस फोन में होल पंच कटआउट के साथ IPS LCD स्क्रीन दी गई है। ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर में उपलब्ध यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। आइए इन स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix Zero 5G 2023 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Infinix Zero 5G 2023 की कीमत $239 यानी कि लगभग 19,400 रुपये है। भारत में यह स्मार्टफोन आएगा या नहीं फिलहाल इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर में मिलेगा।
 

Infinix Zero 5G 2023 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के मामले में Infinix Zero 5G 2023 एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। इस फोन में 6.78 इंच की फुल HD+ IPS LTPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 1080 5G SoC दिया गया है, जिसके साथ में Arm Mali-G68 MC4 GPU भी है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM है, जिसे 5GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई-फाई, 5जी सपोर्ट, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ई-कंपास, लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, जी-सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.