Infinix S5 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ 6 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

Infinix ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को 10,000 रुपये से कम की कैटेगरी में बेचने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा इनफिनिक्स एस5 प्रो
  • Infinix S5 Pro में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर
  • इनफिनिक्स एस5 प्रो में 6.53 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन होने की उम्मीद

Infinix S5 Pro का ग्रीन कलर वेरिएंट होगा

Infinix S5 Pro भारत में 6 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर जैसे पॉप-अप सेल्फी कैमरे की जानकारी देते हुए यह ऐलान किया। हॉन्गकॉन्ग आधारित Transsion Holdings कंपनी भारत में कई ब्रांड के नाम से स्मार्टफोन बेचती है। इनमें इनफिनिक्स भी एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनफिनिक्स ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को 10,000 रुपये से कम की कैटेगरी में बेचने की योजना बनाई है।

Infinix India ने ट्वीट के ज़रिए बताया है कि Infinix S5 Pro भारत में 6 मार्च को लॉन्च होगा। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा और इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इस ट्वीट से यह साफ है कि इनफिनिक्स एस5 प्रो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस फोन का एक ग्रीन कलर वेरिएंट होगा। यह वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।  पॉप-अप कैमरा की वजह से स्मार्टफोन के डिस्प्ले में कोई नॉच या होल-पंच नहीं दिया जाएगा।

न्यूज़ एजेंसी IANS के सूत्रों के हवाले से बताया है कि इनफिनिक्स एस5 प्रो में 6.53 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन होगी। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Infinix OS XOS 6.0 dolphin पर चलेगा। बता दें कि यह साल 2020 में इनफिनिक्स ब्रांड का पहला लॉन्च है।

इनफिनिक्स बीते साल बेहद ही सक्रिय रही। कंपनी ने कुल 9 प्रोडक्ट लॉन्च किए जिसमें लोकप्रिय हॉट सीरीज़ के स्मार्टफोन भी शामिल हैं।
Advertisement

Infinix ब्रांड स्मार्टफोन के अलावा फिटनेट बैंड भी बनाती है। पिछले कुछ समय से कंपनी ने भारत में नए प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इनफिनिक्स इस फोन को Realme और Xiaomi के बजट फोन को टक्कर देने की योजना के साथ मार्केट में उतारेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix S5 Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.