Infinix S5 Pro में है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, कीमत 10,000 रुपये से कम

Infinix S5 Pro की भारत में बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। सबसे सस्ते पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन को दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Infinix S5 Pro में 48MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • फोन में मीडियाटेक प्रोसेर और 4 जीबी रैम शामिल है
  • कंपनी का दावा है कि यह सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन है

Infinix S5 Pro की भारत में कीमत 9,999 रुपये है

Infinix S5 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इनफिनिक्स एस5 प्रो Android 10 पर आधारित XOS 6.0 कस्टम स्किन पर काम करता है। डिज़ाइन के मामले में स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए वीवो वी15 से काफी मेल खाता है। इसके बैक पैनल पर 3डी ग्लास फिनिश दिया गया है। इनफिनिक्स एस5 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। कंपनी का कहना है Infinix S5 Pro स्मार्टफोन DTS-HD सराउंड साउंड आउटपुट के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे का टॉक टाइम दे सकता है।
 

Infinix S5 Pro price in India

इनफिनिक्स एस5 प्रो की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। इसकी भारत में बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। सबसे सस्ते पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन को दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जिसमें फॉरेस्ट ग्रीन और वॉयलेट रंग शामिल हैं।
Advertisement
 

Infinix S5 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स एस5 प्रो में एंड्रॉयड 10 पर आधारित एक्सओएस 6.0 स्किन दी गई है। यह स्किन सोशल टर्बो, वाई-फाई शेयर, स्मार्ट पैनल, स्मार्ट गेस्चर और गेम मोड जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 480 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस वाला 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) डिस्प्ले है। इनफिनिक्स एस5 प्रो का डिस्प्ले 403 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 1,500:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। Infinix S5 Pro में 4 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है।

इनफिनिक्स एस5 प्रो स्मार्टफोन एफ/1.79 अपर्चर वाले 48-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ आता है और पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और एचडीआर जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर और एक समर्पित लो-लाइट सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा एआई पोर्ट्रेट और 3डी फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, जबकि पॉप-अप मॉड्यूल को डस्ट और स्प्लैश प्रूफ होने का दावा किया गया है।
Advertisement

Infinix S5 Pro में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज आती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए एक सर् स्लॉट में फिट होता है। यह 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 28 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस शामिल हैं। Infinix S5 Pro फोन का डायमेंशन 162.5x76.88x8.95 मिलिमीटर है और वज़न 194 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Notchless display and pop-up front camera
  • Dedicated microSD card slot
  • Main camera produces good results in daylight
  • Bad
  • Underwhelming performance
  • Low-light camera is gimmicky
  • Charging is slow
  • Ads and bloatware in XOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.