50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Infinix NOTE Edge लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Infinix NOTE Edge में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले गई है।
  • Infinix NOTE Edge में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix NOTE Edge में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर है।

Infinix NOTE Edge में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर मिलता है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Infinix NOTE Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix NOTE Edge Price

Infinix NOTE Edge 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज में अतिरिक्त 2000 रुपये की छूट मिल सकती है।
 

Infinix NOTE Edge Features & Specifications

Infinix NOTE Edge में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644×1208 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर के साथ माली-G610 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो NOTE Edge के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR सेंसर मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.