6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro की बिक्री शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 60 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Infinix Note 60 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro की बिक्री शुरू कर दी है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट और 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी से लैस किया गया है। आइए Infinix Note 60 Pro पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Note 60 Pro Price

Infinix Note 60 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। आज से इस फोन की बिक्री Infinix की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और एसबीई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।

Infinix Note 60 Pro Specifications

Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix के इस फोन के रियर में f/1.59 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी और एफएम शामिल है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.37 मिमी, चौड़ाई 77.17 मिमी, मोटाई 7.45 मिमी और वजन 200 ग्राम है। 
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Supasses competition in terms of performance
  • Crisp 1.5K display resolution
  • Long battery life
  • Multiple charging modes
  • Decent build quality
  • Value for money
  • Passable daytime photos
  • Bad
  • Unoriginal UI design
  • Active Matrix Display seems gimmicky
  • Odd placement of physical buttons
  • Inaccurate heart rate monitoring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,208x2,644 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.