खुशबू छोड़ने वाला फोन Infinix Note 50s आ रहा 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, 18 अप्रैल को होगा लॉन्च

यह फोन कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले पैनल से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 11:42 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन में Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया है।
  • फोन बेहद स्लिम है और केवल 7.6mm मोटाई के साथ आने वाला है।
  • फोन में मेन कैमरा 64MP का होगा। यह Sony IMX682 सेंसर होगा।

Infinix Note 50s के लॉन्च से पहले इसके खास स्पेसिफिकेशंस से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix Note 50s फोन का लॉन्च 18 अप्रैल को है। फोन भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रहा है और अपने यूनीक फीचर्स को लेकर लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है। अब इस फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिए हैं। फोन स्लिम डिजाइन और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने वाला है। फोन में 64MP का मेन कैमरा होगा जो कि Sony IMX682 सेंसर होगा। हैंडसेट 30fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसकी बैटरी और रिफ्रेश रेट की जानकारी भी कंपनी ने दी है। आइए जानते हैं डिटेल। 
 

Infinix Note 50s Specifications

Display, Design
Infinix Note 50s के लॉन्च से पहले इसके खास स्पेसिफिकेशंस से कंपनी ने Flipkart पर पर्दा उठा दिया है। Note 50s में 144Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी देने वाली है। यह फोन कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले पैनल से लैस होगा। फोन में ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने के लिए कंपनी ने Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया है। इसमें MIL-STD-810 सर्टिफाइड बिल्ड है। फोन बेहद स्लिम है और केवल 7.6mm मोटाई के साथ आने वाला है। दावा किया गया है कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह भारत का सबसे स्लिम फोन होगा। 

Camera
फोन में मेन कैमरा 64MP का होगा। यह Sony IMX682 सेंसर होगा। कैमरा के लिए कहा गया है कि यह 30 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर 4K रिजॉल्यूशन वाले वीडियो कैप्चर करने की क्षमता के साथ आएगा। रियर में फोन में डुअल कैमरा बताया गया है।  

Processor
प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यही प्रोसेसर कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुए Note 50x में भी इस्तेमाल किया है। स्कोर्स की बात करें तो इस चिपसेट के साथ डिवाइस ने 700K+ का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। यह 90fps गेमिंग को सपोर्ट कर सकता है। 
Advertisement

Battery 
Infinix Note 50s में 5,500mAh की बैटरी मिलने वाली है। यह एक बड़ी बैटरी क्षमता मानी जाती है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा लेकिन कंपनी ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। 
Advertisement

कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन Marine Drift Blue (वेगन लैदर), Titanium Grey (मैटेलिक फिनिश), और Burgundy Red (मैटेलिक फिनिश) में पेश किया जाएगा। 

होगा खास Scent-Tech फीचर
Advertisement
फोन का Marine Drift Blue (वेगन लैदर) एक खास फीचर से लैस होगा। यह वेरिएंट सेंट फीचर के साथ आएगा। कंपनी ने इसे Scent-Tech फीचर नाम दिया है जो एक लम्बे समय तक चलने वाला फ्रेगरेंस छोड़ता रहेगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  2. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  3. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  4. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  5. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  8. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  9. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  10. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.