Infinix Note 50 Pro+ की फोटो हुईं लीक, 20 मार्च को देगा दस्तक! जानें सबकुछ

Infinix 20 मार्च को Infinix AI∞ बीटा इवेंट में एक नया स्मार्टफोन Infinix Note 50 Pro+ पेश करने की तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 50 Pro+ में फ्लैट फ्रेम के साथ फुल मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है।
  • Infinix Note 50 Pro+ में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में पंच-होल है।
  • Infinix Note 50 Pro+ के रियर में एक ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल है।

Infinix Note 50 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix 20 मार्च को Infinix AI∞ बीटा इवेंट में एक नया स्मार्टफोन Infinix Note 50 Pro+ पेश करने की तैयार कर रहा है। ब्रांड ने इस सीरीज में इस महीने की शुरुआत में Infinix Note 50 और Note 50 Pro भी लॉन्च किए थे। कंपनी की पहली स्मार्ट रिंग और TWS इयरफोन के साथ Note 50 Pro+ एक प्रीमियम 5G फोन के तौर पर एंट्री करेगा। GSMArena द्वारा शेयर की गई एक्सक्लूसिव फोटो और जानकारी इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा करती हैं। आइए Infinix Note 50 Pro+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix Note 50 Pro+ Design


Infinix Note 50 Pro+ में फ्लैट फ्रेम के साथ एक फुल मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है, जो कथित तौर पर नए एनर्जी व्हीकल (NEV) की मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बेस्ड है। इससे लाइट, ड्यूराबल और इको फ्रेंडली बिल्ड होने की उम्मीद है। Note 50 Pro+ में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में पंच-होल है। वहीं फोन के दाईं ओर पावर बटन और बाईं ओर वॉल्यूम की हैं। नीचे की ओर इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल के साथ सिम कार्ड स्लॉट है। वहीं ऊपर की ओर एक सेकेंडरी माइक, IR ब्लास्टर और एक और स्पीकर ग्रिल है। साउंड बाय JBL लोगो से यह पता चलता है कि फोन में JBL की ऑडियो ट्यूनिंग है।


Infinix Note 50 Pro+ Features


Note 50 Pro+ के रियर में एक ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल है, जिसे कथित तौर पर हाई-एंड कार इनटेक, डायमंड कटिंग और हैरी विंस्टन ज्वेलरी पर बेस्ड डिजाइन किया गया है। कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस शामिल है जो 100x जूम प्रदान कर सकता है, हालांकि सेंसर के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। Note 50 Pro+ की एक खासियत वन टैप इनफिनिक्स AI∞ है, जो एक आसान और इंटेलीजेंट यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करने का वादा करता है। 500 डॉलर से कम (लगभग 43,475 रुपये) की कीमत वाले इस फोन में प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Note 50 Pro, Infinix

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.