Infinix Note 40X भारत में Rs. 15 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा

Infinix Note 40X 5G के 6.78-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है। Infinix का कहना है कि इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5,000mAh बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है
  • फोन की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम होगी
  • इसमें 6.78-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ DTS ऑडियो वाले डुअल स्पीकर्स होंगे

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40X को भारत में 5 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को अभी तक ऑनलाइन लीक किया जा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने खुद अपकमिंग Infinix स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। स्मार्टफोन Note 40 सीरीज में पांचवां एडिशन होगा जिसमें अब तक Infinix Note 40, Infinix Note 40 Pro और Infinix Note 40 Pro+ वेरिएंट पहले से पेश किए जा चुके हैं। अपकमिंग फोन MediaTek Dimensity 6300 5G SoC पर काम करेगा, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में 5,000mAh बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है। इसके अलावा, कुछ अन्य अहम डिटेल्स भी शेयर की गई हैं।

Infinix ने प्रेस रिलीज के जरिए अपकमिंग Infinix Note 40X के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है। कंपनी का कहना है कि Note 40X की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। इशारा की गई कीमत से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन अपनी सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा। वेनिला Infinix Note 40 5G को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस कीमत में स्मार्टफोन का सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।

फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Infinix Note 40X 5G के 6.78-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है। Infinix का कहना है कि इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन AI-पावर्ड फीचर्स से भी लैस होगा। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिलेगा। 

Infinix Note 40X में AI चार्ज फीचर मिलेगा, जो बैटरी की सेहत को बनाए रखते हुए चार्जिंग प्रोसेस को ऑप्टिमाइज करने का दावा करता है। इसमें AI-पावर्ड 108-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा और इसमें DTS ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर होंगे।
Advertisement

Infinix Note 40X को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन लाइम ग्रीन, पाम ब्लू और स्टारलिट ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.