108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 40X 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Note 40X 5G के 8GB+256GB मॉडल के दाम 13,499 रुपये हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अगस्त 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40X 5G स्‍मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्‍च
  • 108 एमपी का मेन रियर कैमरा दिया गया है इसमें
  • 9 अगस्‍त से फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी

मल्‍टीग्रेडिएंट फ‍िनिश के साथ यह फोन लाइम ग्रीन, पाम ब्‍लू और स्‍टारलिट ब्‍लैक कलर्स में आता है।

Infinix Note 40X 5G Launched : इनफ‍िनिक्‍स का नया स्‍मार्टफोन Infinix Note 40X 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। मिड रेंज में लॉन्‍च हुए इस स्‍मार्टफोन के साथ कंपनी ऑल राउंड परफॉर्मेंस का वादा कर रही है। नए इनफ‍िनिक्‍स फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। 108 एमपी का ट्रिपल एआई कैमरा इसमें दिया गया है। 12 जीबी तक रैम मिलती है और 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले है। Infinix Note 40X 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Infinix Note 40X 5G Price in India 

Infinix Note 40X 5G के 8GB+256GB मॉडल के दाम 13,499 रुपये हैं। 12 GB+256GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हें। Note 40X 5G को 9 अगस्‍त से फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। रिटेल स्‍टोर्स में भी इसकी उपलब्‍धता होगी। 

मल्‍टीग्रेडिएंट फ‍िनिश के साथ यह फोन लाइम ग्रीन, पाम ब्‍लू और स्‍टारलिट ब्‍लैक कलर्स में आता है। 
 

Infinix Note 40X 5G Specifications, features 

Infinix Note 40X 5G में 6.78 FHD+ डिस्‍प्‍ले है। यह 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जोकि 60, 90 और 120 के बीच स्विच हो जाता है। डिस्‍प्‍ले में 500 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। सेल्‍फी कैमरा को एक पंच होल कटआउट के अंदर फ‍िट किया गया है। 
Advertisement

Infinix Note 40X 5G में 108MP का एआई ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। दावा है कि कैमरा ऐप 15 से ज्‍यादा मोड्स को सपोर्ट करता है, जिनमें डुअल वीडियो, सुपर नाइट, फ‍िल्‍म मोड आदि शामिल हैं। रियर में और कौन से कैमरा मोड हैं, उनकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो वह 8 मेगापिक्‍सल का है और वाइड सेल्‍फी मोड की सुविधा भी देता है। 

Infinix Note 40X 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ अधिकतम 12 जीबी तक रैम है और 256 जीबी स्‍टाेरेज मिलता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी इसमें मिलती है। 
Advertisement

Infinix Note 40X 5G में डुअल स्‍पीकर्स, साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर्स, फेस अनलॉक समेत कई फीचर्स मिलते हैं। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright LCD display
  • Ample built-in storage at this price point
  • Decent primary camera
  • Reliable battery life
  • Useful software features
  • Bad
  • Lower performance in benchmark tests
  • Unreliable macro camera
  • Slow wired charging
  • Preloaded third-party apps (can be uninstalled)
  • Might not get any Android OS updates
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Light sensor

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.